Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Homeमध्यप्रदेशLOOTERI DULHAN : प्यार, शादी और धोखा: दुल्हन ने रची साजिश, 17...

LOOTERI DULHAN : प्यार, शादी और धोखा: दुल्हन ने रची साजिश, 17 दिन बाद जेवरात और नकदी लेकर फरार

LOOTERI DULHAN : ग्वालियर। जिले के एक युवक ने जिस लड़की से प्यार किया उसी से शादी रचाई। और सात जनम तक साथ निभाने का वायदा किया। लेकिन सात जनम तो छोड़ दीजिए लड़की शादी के 17 दिनों के बाद भाग गई. हैरानी की बात ये हैं की दुल्हन अपने साथ पांच लाख के जेवरात लेकर फरार हो गई। जब युवक ने खोजबीन की तो पता चला जिस लड़की से उसने शादी रचाई वह पहले से शादीशुदा थी। पीड़ित युवक धोखेबाज युवती के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए पुलिस के चक्कर काट रहा है।

ग्वालियर शहर के गोल पहाड़िया इलाके में रहने वाला संतोष प्रजापति एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। अगस्त 2022 में नितिन प्रजापति और अंजली कुशवाहा ने संतोष का रिश्ता करवाया था। दोनों ने अजंली प्रजापति नाम की लड़की से 3 अक्टूबर 2022 को संतोष की सगाई करवाई, जिसमे सन्तोष ने अजंली को सोने की अंगूठी, सोने की बाली, चांदी की पायल, टायटन की महंगी वॉच और 11 हजार रुपए का नेग के तौर पर दिए थे। इसके बाद 14 फरवरी 2024 को ग्वालियर की जैन धर्मशाला में शादी हुई, जिसमे अजंली के लिए 4 लाख के सोने के जेवरात चढ़ावे में दिए। शादी के 3 दिन बाद अंजली अपने मायके चली गई। 28 मार्च 2024 को संतोष अपनी ससुराल जाकर पत्नी अजंली को विदा कराकर घर लेकर आया। ठीक 14 दिन बाद 10 अप्रैल की सुबह संतोष काम पर निकला था, लेकिन जब शाम को 7 बजे वापस लौटा, तो अजंली घर पर नहीं मिली। संतोष ने अंजलि से बात की तो उसने जल्द लौटने का वादा किया।  लेकिन अंजलि नहीं आई और लगातार बहाने बनाती रही। संतोष को शक हुआ, तो उसने घर में जेवरात टटोले तो पता चला कि अजंली शादी में चढ़ाए गए 4 लाख रुपए के जेवरात और 25 हजार रुपए नगद भी ले गई है।

जब संतोष ने संपर्क किया तो अजंली की मां से बात हुई। उन्होंने संतोष को बताया कि बेटी अंजलि ने घर से भागकर अभिषेक वंशकार के साथ शादी की थी। अपने साथ दग़ाबाज़ी होते देख संतोष ने रिश्ता कराने वाले नितिन और अंजली कुशवाहा ने पल्ला झाड़ लिया। पीड़ित पति संतोष अब इन सब लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए भटक रहा है। मंगलवार को संतोष जनसुनवाई में शिकायत करने पहुंचा, जहां एडिशनल एसपी ने जनकगंज थाना प्रभारी को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments