Monday, February 3, 2025
Google search engine
Homeदेश-विदेशBIG NEWS : बजट को कैबिनेट से मिली मंजूरी, वित्त मंत्री सीतारमण...

BIG NEWS : बजट को कैबिनेट से मिली मंजूरी, वित्त मंत्री सीतारमण थोड़ी देर में करेंगी बजट पेश, राष्ट्रपति ने निर्मला को खिलाई दही-चीनी

BIG NEWS : सुबह 8:45 बजे वह अपने आवास से वित्त मंत्रालय पहुंचीं। मंत्रालय में आधे घंटे रुकने के बाद वह राष्ट्रपति भवन गईं। वहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट की कॉपी सौंपी।

राष्ट्रपति ने यहां उन्हें दही चीनी खिलाई। इसके बाद वह संसद भवन पहुंचीं। यहां कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें बजट को मंजूरी दी गई। पिछले चार बजट और एक अंतरिम बजट की तरह, ये बजट भी पेपर लेस होगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट और अपना 8वां बजट पेश करने जा रही हैं। वित्त मंत्री संसद पहुंच चुकी हैं और लोकसभा में 11 बजे बजट को पेश करेंगी। इससे पहले वित्त मंत्री राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी से मुलाकात की है। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने निर्मला सीतारमण को दही खिलाया। वित्त मंत्री अब से कुछ ही देर बाद लोकसभा में बजट को पेश करेंगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments