Delhi Elections : दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के दो विधायकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जिससे उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। AAP विधायक दिनेश मोहनिया पर एक महिला ने ‘फ्लाइंग किस’ देने का आरोप लगाया है, जिसके चलते संगम विहार पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। विपक्षी दलों ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जामिया नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ यह केस दर्ज किया गया है। इन घटनाओं के सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। AAP ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया है।