Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Homeमध्यप्रदेशMP NEWS : पर्यटकों के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व का खुला गेट,...

MP NEWS : पर्यटकों के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व का खुला गेट, देश – विदेश के वन्यजीव प्रेमी पहुंचे टाइगर रिजर्व

MP NEWS : पन्ना टाइगर रिजर्व अपने प्राकृतिक सौंदर्य बाघों के लिए देश दुनिया में प्रसिद्ध है, यहां का प्राकृतिक सौंदर्य सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है, यहां बहने वाली केन नदी टाइगर रिजर्व के जंगल की सुंदरता को और बढ़ा देती है। वन्य प्राणियों को निहारने पहले दिन से ही बड़ी संख्या में देश विदेश से टूरिस्ट पहुंचे। फील्ड डायरेक्टर अंजना एस तिर्की ने फीता काटकर पर्यटन सीजन के शुभारंभ किया।

मध्य प्रदेश सहित पन्ना टाइगर रिजर्व पर्यटन के लिए 1 अक्टूबर से खोल दिए गए हैं। अब प्रकृति प्रेमी वन प्राणियों के रहवास कोर एरिया का पर्यटन कर वन्य प्राणियों का दीदार कर सकेंगे। इसके लिए पन्ना टाइगर रिजर्व ने विशेष तैयारी की है, मंडल के मुख्य द्वार पर फील्ड डायरेक्टर अंजना S. तिर्की ने टूरिस्ट का स्वागत करते हुए नए सीजन का शुभारभ किया। उम्मीद जताई जा रहै है कि इस बार सीजन सर्वश्रेष्ठ रहेगा। क्योंकि बाघों का कुनबा तेजी से बढ़ा हुआ है। लोगों को टाइगर खूब देखने को मिलेंगे, बताया जा रहा है कि पन्ना टाइगर रिजर्व 10 नवंबर तक के लिए फुल हाउस हो गया है। निर्धारित 35 जिप्सियां मंडल गेट से टाइगर रिजर्व के अंदर गई और दोनों टाइम पहले से ही बुक हो चुकी थी, इस बार विदेशी पर्यटक ज्यादा आने की भी संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments