Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Homeमध्यप्रदेशइंदौर में महिला ने पति से विवाद के बाद पत्नी ने किया...

इंदौर में महिला ने पति से विवाद के बाद पत्नी ने किया सुसाइड, देखें VIDEO

इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में स्थित एक टाउनशिप में एक महिला ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला का नाम अंकुरी बाई बताया गया है। घटना शनिवार शाम को हुई।

उसने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। बताते हैै कि महिला का अपने पति से विवाद हुआ था। महिला काफी देर तीसरी मंजिल पर खड़ी रही उसे पकड़ने एक व्यक्ति पहुंचा तो वह कूद गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 

प्रारंभिक जांच में पति पत्नी के बीच विवाद की बात समाने आई है। मामले में पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू की। पति व अन्य परिजनों के बयान के बाद ही खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सकेगा। महिला का पति एक निजी कंपनी में नौकरी करता हैै। दोनो की शादी छह साल पहले हुई थी। उनका एक बेटा और बेटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments