Wednesday, February 19, 2025
Google search engine
Homeमध्यप्रदेशBIG NEWS : MP बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, होली पर्व के...

BIG NEWS : MP बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव, होली पर्व के कारण किया गया बड़ा परिवर्तन

BIG NEWS: मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव किया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने होली पर्व के कारण 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम में परिवर्तन किया है। बोर्ड ने रंग पंचमी के दिन का पेपर बदल दिया है। अब 19 मार्च की जगह 21 मार्च को पेपर होगा।

इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के प्रमुख लोक सांस्कृतिक पर्व रंगपंचमी पर माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की कक्षा 10वीं एवं कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को अन्य तारीख में कराने की मांग की जा रही थी। ‘पत्रिका’ ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से समाचार का प्रकाशन किया तो इंदौर संभाग के जिलों से जनप्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं की आवाज सरकार तक पहुंचाने के लिए कदम बढ़ा दिए। केन्द्रीय राज्यमंत्री व धार सांसद सावित्री ठाकुर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भी लिखा। वहीं, कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया और नागरसिंह चौहान ने स्कूल शिक्षामंत्री से चर्चा कर रंगपंचमी पर प्रस्तावित प्रश्न-पत्र को अन्य तारीख में करने की मांग रखी। कई विधायक भी माध्यमिक शिक्षा मंडल के फैसले को उचित नहीं ठहरा रहे। जिलों के कलेक्टर्स ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को जनभावना से अवगत कराया।

उधर, छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी खुलकर परीक्षा कार्य₹म में बदलाव की मांग की, विशेषकर रंगपंचमी का प्रश्न-पत्र का दिन बदलने को कहा।

देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बताया कि रंगपंचमी के दिन बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के विषय को माशिमं के समक्ष रखा। हमने पर्व की महत्ता को लेकर बात रखी।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान के मुताबिक रंगपंचमी का उत्सव पूरे अंचल में उत्साह से मनाया जाता है। कई जगह स्थानीय अवकाश रखा जाता है। इस दिन इंदौर में भव्य गेर भी निकलती है। ऐसे में त्योहार के दिन होने वाला प्रश्न पत्र आगे बढ़ाना छात्र हित में भी है।

महू विधायक उषा ठाकुर ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर टाइम टेबल में बदलाव की मांग करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने बताया कि पर्व इंदौर सहित समूचे क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन बोर्ड परीक्षाएं रखना ही गलत था, यह समझ से परे है।

इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने भी माशिमं की बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम पर बैठक में चर्चा करने और जिले के फीडबैक से मंडल को अवगत कराने को कहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments