Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
Homeछत्तीसगढ़BREAKING : बंद कमरे से 24 दिन की बच्ची गायब, जाँच में...

BREAKING : बंद कमरे से 24 दिन की बच्ची गायब, जाँच में जुटी पुलिस

BILASPUR. मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम किरारी में 25 दिन की दूध मुही बच्ची के गायब होने से हड़कंप मच गया है। मां बच्ची को दूध पिलाने के लिए रात में करीब 2 बजे जागी तो बच्ची गायब थी। हड़बड़ाई महिला ने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद आसपास तलाश शुरू की गई। बच्ची के नहीं मिलने पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई गई। इससे मामले से हड़कंप मच गया है।

बता दें, मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के किरारी का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम किरारी में रहने वाले किसान की 25 दिन की बेटी घर से गायब है। किसान ने बताया कि उनके घर 25 दिन पहले बेटी हुई है। रविवार की रात उनकी पत्नी बेटी को लेकर सो रही थी।

पत्नी ने रात दो बजे के करीब रिवार के सदस्यों को जगाकर बेटी के संबंध में पूछताछ की। साथ ही बताया कि उनकी बेटी गायब है। इससे परिवार के सदस्य हड़बड़ा गए। उन्होंने पड़ोसियों को जगाकर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग भी बच्ची की तलाश में जुट गए। रात को ही घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सबसे इस घटना के संबंध में पूछताछ की।

इसके बादगांव के लोगों से उनके परिवार की जानकारी जुटाई। पुलिस की टीम गांव में डटी हुई है। गांव वालों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

तालाब व कुंए में तलाश
बच्ची के गायब होने पर गांव के तालाब व कुंए की भी तलाशी व जांच की जा रही है। इस मामले की जांच में मस्तूरी पुलिस की टीम के साथ एसीसीयू की टीम भी मामले की जांच में जुटी है। अभी तक का कोई पता नहीं चला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments