Tuesday, October 22, 2024
Google search engine
HomeHEALTHFoods to reduce bloating: पेट फूलने की समस्या से अक्सर रहते हैं...

Foods to reduce bloating: पेट फूलने की समस्या से अक्सर रहते हैं परेशान, तो खाना शुरू कर दें ये फूड्स, तुरंत मिलेगा आराम

आजकल अनहेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल के कारण अक्सर पेट से जुड़ी समस्या होती रहती है, जिसमें ब्लोटिंग या पेट फूलने की प्रॉब्लम बहुत आम है। अक्सर खाना खाने के बाद लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ता है। इस दौरान पेट एकदम टाइट और भारी लगता है। कई बार ब्लोटिंग पेट दर्द का कारण भी बनती है, जिससे व्यक्ति काफी असहज हो जाता है। यदि आपको भी अक्सर ब्लोटिंग या पेट फूलने की समस्या होती है, जो आपको अपनी डेली डाइट में कुछ चीजों को शामिल करना चाहिए।

सौंफ

खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खाने से ब्लोटिंग की शिकायत कम हो सकती है। सौंफ में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं। साथ ही, पेट फूलने की समस्या को दूर करते हैं। इसके सेवन से गैस और कब्ज भी ठीक होती है।

अजवाइन

खाना खाने के बाद अजवाइन का सेवन भी पेट फूलने और गैस जैसी समस्या से छुटकारा दिलाता है। इसे आप सीधे या पानी में एक चम्मच उबालकर भी पी सकते हैं।

पपीता

पपीता पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद पपाइन एंजाइम गैस, ब्लोटिंग जैसी समस्या से निजात दिलाता है। पपीते के सेवन से पाचन दुरुस्त रहता है।

दही

प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर दही पेट के लिए अच्छा रहता है। इसके सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे अपच, गैस, जलन आदि नहीं होता। ये गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है, जिससे पाचन दुरुस्त रहता है।

अदरक

अदरक का सेवन भी आपको ब्लोटिंग से निजात दिला सकता है। इसकी एंटी-इंफ्लामेटरी प्रॉपर्टीज सूजन कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, इसके रोजाना सेवन से पाचन अच्छा रहता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments