Wednesday, February 19, 2025
Google search engine
Homeमध्यप्रदेशकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट को बताया आत्मनिर्भर भारत...

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट को बताया आत्मनिर्भर भारत का बजट

ग्वालियर: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे और यहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने इसे “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” मंत्र को साकार करने वाला बजट बताया।

बजट को बताया ऐतिहासिक

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह बजट देश की 140 करोड़ जनता के लिए समर्पित है। कृषि और ग्रामीण विकास के लिए इसमें अब तक का सबसे बड़ा आवंटन किया गया है।

  • किसानों को 3 लाख की बजाय अब 5 लाख रुपए तक सस्ते ब्याज पर ऋण मिलेगा, जिससे उनकी खेती में निवेश क्षमता बढ़ेगी
  • हॉर्टिकल्चर जैसी फसलों को बढ़ावा मिलेगा और कृषि का विविधीकरण होगा।
  • गांवों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

बजट पर राहुल गांधी की टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि “अब वे नहीं बोलते, कोई उनके लिए लिखकर देता है कि क्या बोलना है।” उन्होंने राहुल गांधी के “गोली के घाव” वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा, “बजट का गोली के घाव से क्या लेना-देना? बजट तो बजट है!”

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि मध्यम वर्ग को 12 लाख रुपए तक की आय पर कर छूट देकर बड़ी राहत दी गई है। लेकिन राहुल गांधी को ना जनता से लेना-देना है, ना ही बजट की समझ है।

दिल्ली चुनाव पर दिया बड़ा बयान

दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि “दिल्ली में भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments