Thursday, March 27, 2025
Google search engine
Homeमध्यप्रदेशWEATHER UPDATE : मध्य प्रदेश में मौसम ने लिया नया मोड़, कई...

WEATHER UPDATE : मध्य प्रदेश में मौसम ने लिया नया मोड़, कई जिलों में गिरा तापमान

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (Weather) में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बीते एक हफ्ते से तापमान (Temperature) में लगातार बढ़त देखी जा रही है। इसी बीच अचानक से कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसके असर से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने की संभावना जताई है। आज यानी शनिवार को राजधानी भोपाल और ग्वालियर में बादल छा सकते हैं। वहीं इंदौर, उज्जैन में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम बना हुआ है। जिससे उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इसी कारण प्रदेश में भी मौसम बदला है।

बता दें कि, प्रदेश में शुक्रवार को तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। कई जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इसमें नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, गुना, खंडवा, रायसेन, खरगोन, रतलाम, खजुराहो, नरसिंहपुर, उमरिया में तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments